Entertainment : दुबई इवेंट में मलाइका अरोड़ा को भीड़ ने घेरा, सेल्फी लेने के चक्कर में अभिनेत्री को मारा धक्का - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दुबई इवेंट में मलाइका अरोड़ा को भीड़ ने घेरा, सेल्फी लेने के चक्कर में अभिनेत्री को मारा धक्का

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
malaika

बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा जानी मानी हस्ती है। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका के काफी चाहने वाले है। 49 साल की उम्र में भी वो काफी फिट है। इसके साथ ही वो अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। फिल्मों में मलाइका ने कभी एहम भूमिका तो नहीं निभाई। लेकिन वो गानों में अपने डांस मूव्स से ही दर्शकों को दीवाना बना देती है।

हाल ही में मलाइका एक इवेंट के लिए दुबई गई थी। वो इवेंट में काफी खूबसूरत लग रही थी। इवेंट में शामिल हुई मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो असहज सी लग रही है।

भीड़ के बीच फंसी मलाइका

मलाइका दुबई के एक इवेंट में पहुंची। इस इवेंट में उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा है। वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने पहले मीडिया से बातचीत की और इंटरव्यू दिया। जिसके बाद वो फैंस से मिलने पहुंची। फैंस मलाइका के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो रहे थे। जिसको देखकर मलाइका ने फैंस को निराश नहीं किया।

उन्होंने एक-एक कर सभी के साथ सेल्फी खिचवाई। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। सेल्फी क्लिक करवाने के लिए मलाइका की तरफ भीड़ बढ़ती चली गई। सिक्योरिटी गार्ड के मौजूद होने के बावजूद मलाइका को भीड़ से निकलना मुश्किल हो गया।

bollywood news

भीड़ ने मलाइका को मारा धक्का

वीडियो में फैंस मलाइका के साथ सेल्फी खिचवाने के लिए काफी उत्साहित थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक शख्श ने मलाइका को धक्का मारा। मलाइका भीड़ को देखकर परेशान हो गई। साथ ही उन्होंने फैंस को धक्का ना देने को भी कहा।

इस वीडियो को देखकर यूजर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं दें रहे हैं। यूजर मलिका की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने कहा मैंने देखा है की मलाइका बॉडीगार्ड साथ होने के बाद भी अपने फैंस से अच्छे से मिलती है। जानकारी के लिए बता दें की मलाइका ने अपने एक शो में कहा था की वो पैपराजी से बहुत परेशान हो जाती

Share This Article