Char Dham Yatrahighlight

Char dham yatra news : बाबा केदार की झलक पाने के लिए उमड़ा सैलाब, तीन दिन में 75 हजार से ज्यादा भक्त कर चुके हैं दर्शन

बाबा केदार की एक झलक पाने के लिए भक्तों का जनसैलाब केदारनाथ धाम में उमड़ने लगा है। तीन दिन में 75 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। सुबह होते ही धाम में भक्तों की लंबी कतार लगना शुरू हो जाती है।

75 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक 75 हजार 139 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग जाती है।

10 मई को खुले थे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष के साथ 10 मई को सुबह सात बजे विधि- विधान के साथ खोले गए। इस दौरान सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button