Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, DM ने किया स्वागत, पूजा-अर्चना कर किया रुद्राभिषेक

केदारनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल के केदारनाथ धाम पहुंचने पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और एसएसपी डाॅ. विशाखा ने उनका स्वागत किया।

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल

केदारनाथ धाम पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बाबा केदार के दर्शन करपूजा-अर्चना कर बाबा का रुद्राभिषेक किया। पूजा के बाद र अजयपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए।

श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा व व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें