Haridwar NewsBig News

पितृ अमावस्या के मौके पर उमड़ी भीड़, हृदय गति रुकने से एक श्रद्धालु की मौत

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर पितृ अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। इस दौरान हृदय गति रुकने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

हृदय गति रुकने से एक श्रद्धालु की मौत

पुलिस ने श्रद्धालु के शव को कब्जे में ले लिया है। श्रद्धालु की शिनाख्त की जा रही है। बता दें पितृ अमावस्या के चलते शनिवार को पितृ तर्पण के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।

ये है मान्यता

मान्यता है कि आज के दिन बदरीनाथ धाम या हरिद्वार के नारायणी शीला मंदिर में पितरों के लिए की जाने वाली पूजा से पितरों को प्रेत योनि से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में हरिद्वार में हर साल पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

माना से भी जाता है कि यदि किसी को अपने पितरों की मृत्यु कि तिथि ना पता हो तो वह पितृ पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या को पितरों को पिंडदान तर्पण कर सकता है। इससे पितरों को मुक्ति और मोक्ष मिलता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें