PithoragarhBig News

मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों का घोटाला, वन विभाग ने की CBI और ED से जांच की मांग

उत्तराखंड में एक ओर घोटाला सामने आया है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों की लूट हुई है। आरोप है कि इको हट निर्माण के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय घपला किया गया है।

मुनस्यारी में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों का घोटाला

मिली जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे इन इको हट्स के निर्माण (eco hurt scam munsiyari) में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि परियोजना के लिए जारी फंड का दुरुपयोग हुआ और कार्यों में गुणवत्ता मानकों की खुली अनदेखी की गई।

वन विभाग ने CBI और ED से की जांच की मांग

वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है। घोटाले में IFA अधिकारी डॉ. विनय भार्गव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उनकी निगरानी में इको हट निर्माण के लिए आवंटित राशि का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और टूरिज्म प्रमोशन के नाम पर वित्तीय हेरफेर किया गया।

ये भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाला : जांच के घेरे में आई 92 संस्थाएं, सीएम धामी की सख्ती के बाद हुआ SIT का गठन

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button