UttarakhandBig NewsDehradun News

इस BJP पार्षद का सामने आया राशन घोटाला, गरीबों का हक मार कर की करोड़ों की गड़बड़ी

कोरोना काल में हुए करोड़ों के राशन घोटाले का मामला सामने आया है। ताजा मामला देहरादून का है। इस बार आरोप मोहित नगर की BJP पार्षद अमिता सिंह पर लगे हैं। बताया जा रहा है भाजपा पार्षद ने आपदा में अवसर ढूंढ़ते हुए फ्री राशन के नाम पर करोड़ों का खेल कर दिया और किसी को कानों कान खबर भी नहीं होने दी।

सामने आया BJP पार्षद का राशन घोटाला

मामला 2020 का है। मोहित नगर की पार्षद अमिता सिंह पर आरोप हैं की कोरोना काल में उन्होंने फ्री राशन के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है। बताया जा रहा है कि 2020 में कोरोना काल के दौरान भारत ट्रेडर्स और सैम टेक्नोलॉजी को फ्री राशन किट बांटने का अनुबंध किया गया था। इस दौरान मुफ्त राशन किट के वितरण में पार्षद ने करोड़ों का खेल कर डाला।

dehradun news

BJP पार्षद पर लगे गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि पार्षद अमिता सिंह ने प्रेम नगर की राशन विक्रेता नेहा त्यागी से मुलाकात कर एक अज्ञात व्यक्ति को अपने पुत्र के रूप में मिलवाया था। पार्षद ने राशन विक्रेता को 10 हजार राशन किट का आर्डर कांटेक्ट के रूप में दिया। जिसकी कीमत 650 रुपए प्रति किट थी। पार्षद ने नेहा त्यागी से कहा कि उन्हें भुगतान 950 प्रति किट के हिसाब से करना है। कीमत में जो 300 रुपए प्रति किट का अंतर आएगा उसे पार्षद को वापस लौटने होंगे।

dehradun news

करोड़ों की बताई जा रही गड़बड़ी

पार्षद अमिता सिंह यही नहीं रुकी। उन्होंने नीलम त्यागी को ऑर्डर सिर्फ 10000 किट बनाने का दिया था। लेकिन संज्ञान में यह भी आया है कि प्रदेश भर के 3,25000 किट का टेंडर भारत सरकार ने भारत ट्रेडर्स को दिया था। बता दें इस घोटाले की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर निशाना साधा है। दसौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना को भाजपा की ही पार्षद ने बट्टा लगाया है। पार्षद ने गरीब लोगों की थाली से निवाला छीनने का काम किया है। दसौनी ने प्रदेश सरकार से मामले का संज्ञान लेने को कहा। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर पार्षद के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें