Dehradun NewsBig News

इस नामी स्कूल की मान्यता पर मंडराया संकट, IAS मीनाक्षी सुंदरम का पत्र बना चर्चा का विषय

देहरादून के नामी सेंट जोसेफ स्कूल (St. Joseph’s School) की मान्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. IAS मीनाक्षी सुंदरम का पत्र इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें बताया गया है कि स्कूल मार्च 1934 से लीज और नजूल की जमीन पर चल रहा है.

सेंट जोसेफ स्कूल की मान्यता पर मंडराया संकट

पत्र में कहा गया है कि देहरादून में पार्किंग की समस्या और सचिवालय के विस्तार के कारण स्कूल की जमीन पर आदेश जारी किया गया है. जिसमें लीज को आगे न बढ़ाने का आदेश दिया गया है, जिससे स्कूल की मान्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. स्कूल के पास नजूल जमीन पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन बिना मैदान के स्कूल की मान्यता को बचाना चुनौतीपूर्ण है.

Crisis looms over the recognition of this famous school

इसके साथ ही रायपुर में प्रस्तावित सचिवालय के संबंध में भी सवाल उठ रहे हैं कि उसका क्या होगा. इस पत्र ने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ स्कूल में पढ़ रहें बच्चों के अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. हालांकि khabaruttarakhand.com वायरल हो रहे इस पत्र की पुष्टि नहीं करता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें