इंस्टाग्राम पर एक ‘कमेंट’ के कारण मर्डर, शादी से पहले ही पिता की चाकू मारकर हत्या

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। कुछ लोग तो बिना सोचे समझे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी राय भी रखते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर एक कमेंट या यू कहें कि टिप्पणी ने एक व्यक्ति की हत्या करवा दी।
इंस्टाग्राम पर एक ‘कमेंट’ के कारण मर्डर
दरअसल ये पूरा मामला नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके का है। यहां पर परिवार शादी की खुशियों में डूबा हुआ था। ऐसे में परिवार में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब इंस्टाग्राम स्टोरी पर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। ये विवाद इतना हिंसक बन गया कि पिता की जान चली गई।
ये भी पढ़ें:- सुहागरात की रात बीवी ने कहा कुछ ऐसा कि सुनकर सन्न रह गया दुल्हा फिर…
शादी से पहले ही पिता की चाकू मारकर हत्या
पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी को एक युवती ने कृष्णा नाम के युवक से कोर्ट मैरिज की। 23 फरवरी को रिसेप्शन होना था जिसको लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच 20 फरवरी की रात को शादी की एक इंस्टा स्टोरी पर एक युवती ने जो रिश्तेदार ही थी उसने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसमें वो भागकर शादी करने का तंज कस रही थी।
ये भी पढ़ें:- पति बाहर करता रहा इंतजार!, विदाई के बाद ससुराल की जगह एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन
टिप्पणी से ही बढ़ा विवाद
इसी टिप्पणी के चलते दोनों परिवारों में विवाद हुआ। फोन पर बहस के दौरान गाली-गलौज हुआ। साथ ही आरोप है कि दोनों ने एक दूसरे को सबक सिखाने की भी धमकी दे डाली। मामले को शांत करने के लिए मृतक सतीश अपनी बेटी और पत्नी के साथ आरोपी पक्ष के धर गए। हालांकि वहां से लौटने के दौरान गली में उन्हें रोक लिया गया।
चाकू निकालकर सीने में मारा
इस दौरान आरोपी द्वारा सतीश के साथ मारपीट की गई। साथ ही चाकू निकालकर सतीश के सीने में मारा गया। घायल सतीश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से ही विवाद बढ़ा। इसी को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।