TrendingHighlight

पति बाहर करता रहा इंतजार!, विदाई के बाद ससुराल की जगह एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन

बिहार से एक अजब-गजब मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक दुल्हन ने शिक्षा की तरफ बढ़ते कदम की एक मिसाल पेश की है। यहां के एसएमएसजी कॉलेज परीक्षा केंद्र चर्चा का विषय बन गया जब एक छात्रा हाथ में रची हुई मेहंदी, गहनों से लदी और शादी के जोड़े और मांग में सिंदूर भरकर 10वीं की परीक्षा देने पहुंची।

विदाई के बाद ससुराल के बदले एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार शेरघाटी के एक गांव की लड़की की शादी 20 फरवरी को पूरे रिति-रिवाजों के साथ पूरी हुई। अमुमन शादी के बाद दुल्हन की विदाई की जाती है। ससुराल में कई रस्में होती है जो दुल्हन निभाती है। हालांकि ये वाली दुल्हन थोड़ी अलग निकली।

उसने अपनी पढ़ाई और भविष्य को पहले प्राथमिकता दी। जैसे ही उसकी 21 फरवरी को विदाई हुई, दुल्हन अपने पति के साथ सुबह आठ बजे शेरघाटी में कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंची।

हैरान रह गए लोग, पुलिस को संभालनी पड़ी भीड़

दूल्हा-दुल्हन को देखकर वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। स्थिति को देख पुलिस को बीच में आना पड़ा ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

पति बाहर करता रहा इंतजार

छात्रा और दुल्हन जब परीक्षा हॉल में पेपर दे रही थी तब उसका पति बाहर कार में उसका इंतजार कर रहा था। करीब तीन घंटे तक उसने अपनी दुल्हन का इतंजार किया। परीक्षा खत्म कर वो अपने पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। दुल्हन के इस जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें