Trending

सुहागरात की रात बीवी ने कहा कुछ ऐसा कि सुनकर सन्न रह गया दुल्हा फिर…

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आपका भी शादी से मन उठ जाएगा। यहां पर विदा होकर दुल्हन सोमवार सुबह ससुराल पहुंची। सुहागरात पर उसने अपने पति से ऐसी बात कही जिसे सुनकर वो भी सन्न रह गया। सुबह होते ही दुल्हन कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई। चलिए जानते है पूरा मामला।

सुहागरात की रात बीवी ने कही ऐसी बात कि सुनकर सन्न रह गया दुल्हा फिर…

दरअसल ये मामला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र का है। यहां दुल्हन मिथिलेश कुमारी ने अपने पति धरम सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया। शादी के बाद सुबह होते ही वो पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने इच्छा जताई कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। साथ ही उसने अपने परिवार वालों पर जबरदस्ती मारपीट कर शादी कराने का भी आरोप लगाया है।

शादी के कुछ ही घंटों बाद टूट गया रिश्ता

पुलिस की मौजूदगी के बीच घंटों पंचायत बैठी। जिसमें दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का निर्णय लिया। शादी के महज कुछ ही घंटों पर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दुल्हन भी अपने मायके वापस चली गई।

‘मैं किसी और से प्यार करती हूं…’- दुल्हन

दरअसल मिथिलेश कुमारी की शादी की सभी रस्में पूरी हुई। जब वो पहली रात अपने सुसराल बुधौलियाना पहुंची को उसने अपने पति को धरम सिंह को दो टूक जवाब दिया। दुल्हन ने कहा कि वो किसी और से प्यार करती है। ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है। ये सुनकर दूल्हा एकदम सन्न रह गया। सुबह होते ही ये मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। जिसके बाद दुल्हन सीधा थाने पहुंची।

दूल्हे ने क्या कहना है?

दूल्हा धरम सिंह का कहना है कि दुल्हन को ये बात पहले ही बता देनी चाहिए थी। उसे अगर पहले ये पता होता तो वो शादी ही नहीं करता। साथ ही परिवार वालों की भी बदनामी नहीं होती। दूल्हे की माने तो इससे समाज में उसकी और उसके घरवालों की काफ बेइज्जती हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें