Big NewsDehradun NewsUttarakhand

भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने पद से हटाया

महिला क्रिकेट से अभद्र बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सह समन्वयक पद से हटा दिया है।

बता दें एसोसिएशन में उन्हें महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं दून अस्पताल में भर्ती शाह की हालत में भी कोई सुधार नहीं है। शाह अब भी वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

छात्रा संग ऑडियो वायरल के बाद से डिप्रेशन में थे कोच

बता दें छात्रा संग अभद्र बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद से ही कोच डिप्रेशन में थे । इस वजह से शुक्रवार शाम को नरेंद्र शाह ने जहर का सेवन किया था। जिसके बाद से शाह को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लिहाजा, इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

आरोप लगने के बाद शाह को तत्काल पद से हटाया

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप में एक शख्स 10वीं की छात्रा से अभद्र बातें कर रहा है। इस बारे में कई पोर्टलों ने खबरें भी चलाई थीं। इस घटना के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड भी एक्शन में आया है। प्राथमिक आरोपों को सुनने के बाद नरेंद्र शाह को एसोसिएशन में महिला क्रिकेट के सह समन्वयक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

पीड़िता की शिकायत आने पर होगी जांच: प्रवक्ता

मिली जानकारी के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता विजय प्रताप मल्ला ने बताया की मीडिया में आई रिपोर्ट का एसोसिएशन ने संज्ञान लिया है। उन्हें पदमुक्त करने की जानकारी ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर भी दे दी गई है। इस मामले में किसी लड़की के परिजन या लड़की की कोई शिकायत नहीं है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें