Tehri News

गाड़ी टो करने के दौरान खाई में गिरी क्रेन, पहाड़ी पर अटकी कार, फिर…

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी के कोडियाला से आगे साकनीधार में एक कार अचानक खराब हो गई। यात्रियों ने कार टो करने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई। कार टो करने के दौरान क्रेन के ब्रेक फेल हो गए और क्रेन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान क्रेन से बंधी कार भी पहाड़ी पर अटक गई।

गाड़ी टो करने के दौरान खाई में गिरी क्रेन

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति सवार थे। इसके अलावा क्रेन में भी दो व्यक्ति सवार थे। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पहले कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

एसडीआरएफ के जवानों ने कार सवार यात्रियों के रेस्क्यू के बाद बाद क्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे रोप की मदद से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें