UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

भारी बारिश के बाद badrinath highway पर दरकी चट्टान, चपेट में आए दो वाहन

पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है। badrinath highway पर जगह-जगह पहाड़ियां दकरनी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के पास बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरक गई। चट्टान दरकने से गिरे बोल्डरों की चपेट में दो वाहन आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Badrinath highway पर चट्टान दरकने से चपेट में आए दो वाहन

गनीमत यह रही कि चट्टान टूटने के दौरान वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई है। badrinath highway पर चट्टान दरकने से हाईवे पर लंबा जाम लगा गया।

जेसीबी मशीन के जरिए हटाया जा रहा मलबा और बोल्डर

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के कारण रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास चट्टान दरकने से बोल्डर और मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। यहां पर खड़ी एक कार ओर एक ट्रक इसकी चपेट में आ गए। वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हो रही है। इसके लिए जेसीबी मशीन के जरिए मलबा और बोल्डर हटाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें