Big NewsDehradun News

IMA POP : 343 सैन्य अफसर देश की सेवा के लिए तैयार, श्रीलंका के CDS ने ली परेड की सलामी

भारतीय सैन्य अकादमी में आज 343 युवा कैडेट्स देश की सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही 12 मित्र देशों के 29 जवान भी पास आउट हुए।

श्रीलंका के CDS ने ली परेड की सलामी

पासिंग आउट परेड की सलामी श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा ली। परेड से पहले आईएमए परिसर में सेना और परिसर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू हुई।

देश को आज मिली 343 अफसरों की फौज

परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर नमस्कार अपनी सेनाओं की मुख्यधारा में जुड़ गए। इनमें से 343 अफसर भारतीय सेना को मिले। बता दें इस बार उत्तर प्रदेश देश को सबसे ज्यादा जवान देने वाला राज्य बना है। जबकि उत्तराखंड दूसरे नंबर पर है।

किन राज्यों से कितने कैडेट

  • उत्तर प्रदेश के 68
  • उत्तराखंड के 42
  • राजस्थान के 34
  • महाराष्ट्र के 28
  • बिहार के 27
  • हरियाणा के 22
  • पंजाब के 20
  • हिमाचल प्रदेश के 14
  • कर्नाटक के 11
  • जम्मू कश्मीर के 10
  • केरल 09
  • पश्चिम बंगाल के 9
  • दिल्ली के 8
  • तमिलनाडु के 8
  • मध्य प्रदेश के 7
  • झारखंड के 5
  • उडीसा के 5
  • आंध्रप्रदेश के 4
  • छत्तीसगढ़ के 3
  • चंडीगढ़ के 3
  • गुजरात के 2
  • तेलंगाना का 1
  • अरुणाचल प्रदेश का 1
  • असम का 1
  • मणिपुर का 1
  • मेघालय का 1
  • नेपाल मूल (भारतीय सेना) के 4

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें