Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, अकेले देहरादून में आए 25 मामले, जानिए प्रदेशभऱ का हाल

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना विस्फोट हुआ। बता दें कि देहरादून में सबसे ज्यादा मामले सामने आए जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्कूलों में भी छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. बीते दिन उधमसिंह नगर में 5 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बीते दिन 20 मामले आए थे तो वहीं आज 44 मामले आए। एक दम से मामलों पर उछाल आने से हड़कंप मच गया।

आज मंगलवार को एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज मंगलवार को कोरोना के 44 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 28 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 227 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज मंगलवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 1, चंपावत में 3, देहरादून में 25, हरिद्वार में 3, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344843 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7416 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें