Big NewsDehradun NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक मामले में नकल माफिया विपिन बिहारी की एक करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ टीम ने UKSSSC भर्ती परीक्षा में नकल माफिया आरएमएस कंपनी के सुपरवाइजर आरोपित बिपिन बिहारी की एक करोड़ की चल अचल संपत्ति का आकलन किया है। मामले में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया की पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से गिरोह के 24 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर में विवेचना की जा रही है।

चार आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर जब्तीकरण की कार्रवाई

बता दें आरोपितों की चल अचल संपत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अभी तक इस गैंग के सात सदस्यों की संपत्तियों का आकलन कर जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट भेजी गई है।

इन सात सदस्यों में हाकम सिंह, अंकित रमोला, चंदन मनराल, जय जीत दास, मनोज जोशी, दीपक शर्मा और केंद्र पाल शामिल हैं। इसमें से जिलाधिकारी देहरादून की ओर से आरोपित चंदन मनराल, हाकम सिंह, अंकित रमोला और जय जीत दास की संपत्ति कुर्क कर ली गई है, अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें