UttarakhandBig NewsHaridwar News

हिजाब का स्टेटस लगाने पर विवाद, छात्रों के दो गुट भिड़े, धारदार हथियार लगने से एक घायल

रुड़की के किशनपुर जमालपुर के निकट एक अस्पताल में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग काॅलेज के बाहर मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के बीच मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में एक छात्र धारदार हथियार लगने से गंभीर घायल हो गया।

हिजाब का स्टेटस लगाने पर विवाद

मामला मंगलवार शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग काॅलेज के छात्र गेट पर खड़े हुए थे। इस दौरान अलग-अलग समुदाय के छात्रों में मोबाइल पर लगे हिजाब का स्टेटस को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई।

दोनों गुटों के बीच जमकर चले लाठी डंडे

छात्रों के दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट के दौरान एक छात्र के सिर पर धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की पहचान रजत राणा के रूप में हुई है। छात्रों के बीच मारपीट होते देख गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंचकर छात्रों में बीच-बचाव करवाया।

धारदार हथियार लगने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी छात्र मौके से फरार हो गए थे। सिक्योरिटी गार्ड ने घायल छात्र को पास के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। छात्र की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर प्रभारी कार्यवाहक सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है की मामला फिलहाल जानकारी में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गुंडागर्दी करने वाले कुछ छात्र रुड़की तो कुछ छात्र हरिद्वार के रहने वाले हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें