Big NewsUdham Singh Nagar News

कंटेनर ने मारी दो वाहनों को जोरदार टक्कर, हादसे में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

गदरपुर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कंटेनर ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

udham singh nagar

गदरपुर में दर्दनाक हादसा

हादसा शनिवार सुबह झगड़पुरी बाईपास के पास का बताया जा रहा है। कंटेनर ने अनियंत्रित होकर दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

udham singh nagar

हादसे के बाद चालक फरार

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद राहगीर एडवोकेट मोहम्मद आर्य ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें