Haridwarhighlight

सिपाही ने की पत्रकार से अभद्रता, हरिद्वार SSP ने किया निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को पत्रकार से अभद्र व्यव्हार करना भारी पड़ गया। मामला सामने आने के बाद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने त्वरित करवाई कर सिपाही को निलंबित कर दिया है।

सिपाही ने की पत्रकार से अभद्रता

बताया जा रहा है लक्सर कोतवाली में डाक मुंशी में तैनात सिपाही अरविंद कुमार ने शराब के नशे में पत्रकार से अभद्रता की थी। जानकारी के अनुसार पत्रकार ने किसी खबर की जानकारी लेने के लिए सिपाही अरविंद को फोन किया था। इस दौरान सिपाही ने नशे की हालत में पत्रकार से अपशब्द कहे।

हरिद्वार SSP ने किया निलंबित

घटना के बाद पत्रकार ने पूरे मामले की शिकायत तहसील दिवस में सीडीओ ललित नारायण मिश्र से लिखित रूप में की। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जांच कर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

haridwar news

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button