Uttarakhand
चकबंदी के दफ्तर में छापा, पेशकार राजेंद्र चौहान रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून जिले के रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम को सफलता मिली है । टीम ने सीओ के पेशकार राजेंद्र चौहान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।
ग्रामीण से मांग रहा था आठ हजार की रिश्वत
जानकरी के अनुसार पेशकार ने एक ग्रामीण से रिश्वत की बात कही थी। उसने ग्रामीण कहा कि वो उसका काम कर देगा लेकिन बदले में उसे आठ हजार रूपये देने होंगे। वहीं ग्रामीण ने आठ हजार की रिश्वत की बात सुनकर विजिलेंस से राजेंद्र चौहान की शिकायत की। जिसके बाद विजिलेंस की टीन ने सर्तक होकर चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा जहां पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं विजिलेंस की टीम की पेशकार से पूछताछ जारी है।