Big NewsPolitics

कांग्रेस की पदयात्रा से बौखलाई भाजपा और प्रदेश सरकार, करन माहरा बोले- BJP झूठ और फरेब के सहारे करती है राजनीति

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पदयात्रा के चतुर्थ दिन देवप्रयाग संगम में स्थान करते हुए ध्वजारोहण के अवसर पर कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा से भाजपा बौखला गई है। पदयात्रा शुरू होने के दो दिन में ही भाजपा की बेचौनी और हड़बड़ाहट साफ दिखाई देने लगी।

कांग्रेस ने हरकी पैड़ी से यात्रा का शुभारंभ किया तो ठीक उसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ धाम पहुंच गए। उन्होंने कहा इसी बीच, श्री केदारनाथ धाम में चढ़ाया गया सोना गायब होने पर सवालों के घेरे में फंसी बीकेटीसी का स्पष्टीकरण भी सामने आ गया है।

कांग्रेस की पदयात्रा से बौखलाई भाजपा और प्रदेश सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यही तो लोकतंत्र की ताकत है, जनता भाजपा की चाल और चरित्र को समझ गई है। उन्होंने कहा भाजपा और राज्य सरकार ने बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में को जीत नहीं पाए क्योंकि ये जनता का विश्वास खो चुके हैं।

माहरा ने कहा कि हरकी पैड़ी से श्री केदारनाथ धाम तक की पदयात्रा सामाजिक सामंजस्य एवं सौहार्द्र के लिए है। ये अपने पहाड़ के लोगों से मिलने की यात्रा है। कांग्रेस ने हमेशा सद्भाव के साथ विकास की भावना को आगे बढ़ाया है, इसके लिए हम संकल्पित हैं। लेकिन भाजपा इस यात्रा को श्री केदारनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत देखती है। उसका न तो सद्भाव से वास्ता है और न ही विकास से। भाजपा ने वोटों के लिए वैमनस्यता फैलाने का काम किया है।

karan mahara

हम जोड़ने में विश्वास रखते हैं – करन माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि हम जोड़ने में विश्वास रखते हैं, जबकि भाजपा का उद्देश्य लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था से खेलना और वोटों की राजनीति करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की ये सोच तब उजागर हुई जब कांग्रेस की यात्रा शुरू हुई। उसी समय वो श्री केदारनाथ धाम में थे। वो अपनी सोच की वजह से डर गए कि कहीं कांग्रेस केदारनाथ सीट पर विजय हासिल न कर ले।

karan mahara

भाजपा झूठ और फरेब के सहारे करती है राजनीति

करन माहरा ने कहा कि मंदिर में सोना चढ़ाने के घोटाले में फंसी बीकेटीसी के जवाब से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। उस समय कहा गया था कि 18 से 19 घोड़ों पर सोना केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। बीकेटीसी ने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। भाजपा ने भी कहा था, सुरक्षा बढ़ाई जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोना गया कहां, ये पीतल कैसे बन गया ? कितना सोना चढ़ाया गया, किस कंपनी ने सर्टिफिकेट दिया था ? उन्होंने कहा है कि भाजपा झूठ और फरेब के सहारे राजनीति करती है। अभी तो कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हुई है, हर दिन भाजपा का चेहरा बेनकाब होता जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें