Dehradun NewsBig News

पीएम के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े, बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए पकौड़े तले और बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा के राज में बेरोजगारी दर आसमान छू रही है और युवा हताश हो चुके हैं।

पीएम के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े

कांग्रेस युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पकौड़े तलने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को काफी खरी खोटी सुनाई।

बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस की मानें तो पीएम मोदी ने युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर महज कुठाराघात किया है। यही वजह है कि आज आज देश का युवा पकौड़े तलने के लिए मजबूर है। रोजगार देना अब मोदी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें