highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला

burnt the effigy

गदरपुर: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नासिर अली ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के इशारे पर हमला हुआ है, जिसकी हम लोग निंदा करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस इसका कड़ा विरोध कर रही है।

वहीं, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुरेशी शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के इशारे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हमला किया गया है, जिसकी हम लोग निंदा करते हैं और उन को सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने की मांग करते हैं। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर शनिवार को बाजपुर में हमला किया गया था। इस दौरान दोनों को ही समर्थकों ने बयाया।

यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि यह हमला सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के इशारे पर है। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गाड़ी का शीशा जबरन खोलने का प्रयास कर उनपर हमले की योजना था, लेकिन किसी तरह कार्यकर्ताओं ने बचा लिया।

Back to top button