Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

रूड़की में बोली प्रियंका गांधी, कांग्रेस उत्तराखंड में जमीन के कानूनों को करेगी मजबूत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी रुड़की पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में जमीन के कानूनों को मजबूत करेगी।

रूड़की में प्रियंका गांधी की रैली

प्रियंका गांधी ने हर हर गंगे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर खुशी होती है और देश, धर्म और अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा जागती है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनावों में अपने मुद्दों को सर्वोपरि रखिए। समस्याओं का समाधान कौन दे रहा है उसे वोट दीजिए।

देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा

आज देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। मोदी रोजगार, जवानों और सेना की बात करते हैं। दस सालों में उन्होंने क्या रोजगार दिया है। आईआईटी वालों के लिए भी रोजगार ढूंढना मुशकिल हो गया है। सरकार नीयत नहीं रोजगार बनाने के लिए कारखानों से लेकर रेलवे तक सब बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेच दिया है।

बीजेपी की नीति रोजगार घटाने वाली

नोटबंदी को लेकर प्रियंका ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा नोटबंदी क्या थी ? इसका खामियाजा छोटे बिजनेसमैन और दुकानदार भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में मंहगई बढ़ती जा रही है। बीजेपी की नीति रोजगार घटाने वाली है। लोग उत्तराखंड से पलायन करके जा रहे हैं। पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्कीम बनाएगी।

उत्तराखंड जमीन के कानूनों को मजबूत करेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड जमीन के कानूनों को मजबूत करेंगे। हिमाचल की तरह ही कांग्रेस जमीन के कानूनों को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जमीन के कानूनों को कमजोर किए गए हैं। ताकि उन्हें बड़े लोगों और उद्योगपतियों को बेचा जा सके। कांग्रेस एमएसपी के लिए कानून बनाएगी और खेती के सारे सामान पर से जीएसटी हटाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button