Big NewsDehradun News

राज्य में 30 अप्रैल तक कांग्रेस चलाएगी सत्याग्रह, जानिए क्यों करन महारा ने पीएम को लिखा पत्र

प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी 30 अप्रैल तक सत्याग्रह चलाएगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आज इस बात की जानकारी दी है। माहरा ने कहा कि ये सत्याग्रह अलग-अलग मुद्दों को लेकर चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आज पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।

प्रदेश में 30 अप्रैल तक कांग्रेस चलाएगी सत्याग्रह

कांग्रेस उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक सत्याग्रह चलाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अलग-अलग मुद्दों को लेकर ये सत्याग्रह चलाया जाएगा। इसके साथ ही आज संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पीएम मोदी के पत्र लिखा है। माहरा ने कहा कि जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति चल रही है ऐसे में उन को बचाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी तरह से ब्लॉक और जिला स्तर के कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पत्र भेजेंगे।

कांग्रेस मुख्यमंत्री को भी लिखेगी पत्र

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्यस्तरीय मुद्दों के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग मुद्दों को लेकर 30 अप्रैल तक सत्याग्रह चलाएगी।

धार्मिक संस्थाओं के नाम पर अतिक्रमण करने वालों पर हो कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश की अवैध मजारों के बारे में कहा है कि जिस तरह से मजारों को लेकर सरकार बयान जारी कर रही है, ऐसे में अगर कोई धार्मिक संस्थाओं के नाम पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सरकार को सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पौराणिक मजार या मंदिर हैं संरक्षित किया जाना चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें