Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस की जनसभा को परमिशन देने से प्रशासन का इनकार, भड़के कांग्रेसी

harish rawat-congress-

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कांग्रेस की 10 नवंबर को जनसभा प्रस्तावित थी। इस जनसभा को प्रशासन ने परमिशन नहीं दी है। परमिशन नहीं मिलने से कांग्रेस को अपनी जनसभा को एक दिन आगे खिसकाना पड़ा है। कांग्रेस ने इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम की परमिशन देने से इंकार कर दिया। कांग्रेस ने पहले ही रामलीला मैदान में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन कांग्रेस को अनुमति देने के बजाय प्रशासन ने रामलीला मैदान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के लिए पार्किंग बना दिया, जिससे कांग्रेस में भारी आक्रोश है।

अब कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली अब 11 नवंबर को होगी। इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह को शामिल होना था। कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य के स्वागत का भी कार्यक्रम था।

कार्यक्रम की परमिशन ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता आज 12 बजे प्रदेश के सभी शहरों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता का इस तरह से दबाव बनाना सही नहीं है। क्या सरकार विपक्ष को प्रदेश में कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने देगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें