प्रदेश में राजनितिक गलियारों में हलचल है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता बीजेपी का दामन थाम सकता है। जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। महाराष्ट्र में आपरेशन लोटस को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल है। उत्तराखंड में कहा जा रहा है कि कांग्रेस का कई बड़ा नेता बीजेपी का दामन थाम सकता है। जिसके बाद कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर निशाना साधा है।
तोड़ू फोड़ू पार्टी है भाजपा – कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा तोड़ू-फोड़ू पार्टी के रूप में जानी जाती है। भाजपा को ना लोकतंत्र पर विशवास है और ही ना महात्मा गाँधी पर। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कि भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोडसे को भक्त बताकर जाहिर कर दिया है तो ऐसे में भाजपा कुछ भी करने में सक्षम है।
भाजपा को लोकतंत्र से नहीं है मतलब
कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को ना तो लोकतंत्र से मतलब है और ना राजनैतिक सुचिता से। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा की प्रलोभन देकर जो लोग अपनी और खींचे जा रहे हैं वो ना जाने कैसे महत्वकांक्षी लोग और बिना रीढ़ के लोग हैं जिनकी विचारधारा रातों रात बदली जा रही है।
हो सकता है कोई बड़ा-फेरबदल
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जल्द ही उत्तराखंड में जल्द ही कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आशंका जताई है की भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में फिर से कुछ बड़ा फेर बदल कर सकती है।