Big NewsPoliticsUttarakhand Congress

कांग्रेस नेता या प्रवक्ता संवेदनशील मुद्दों पर नहीं देंगे बयान, इस वजह से लगाई गई रोक

कांग्रेस नेता या प्रवक्ताओं द्वारा संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने और प्रेस कॉन्फेंस करने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने रोक लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस नेता और प्रवक्ता भविष्य में संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमति जरूर ले।

कांग्रेस नेता या प्रवक्ता संवेदनशील मुद्दों पर नहीं देंगे बयान

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं के संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस या बयान देने से कई बार पार्टी की फजीहत होती है।

बयान या प्रेस से पहले पीसीसी से अनुमति लेनी होगी अनिवार्य

करन माहरा ने कहा है कि अब किसी भी नेता या प्रवक्ता के लिए बयान या प्रेस से पहले पीसीसी से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा जाता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी दिए बिना ही पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाता है। जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए ही ये फैसला लिया गया है।

karan mahara

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें