Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, दाढ़ी में तिनका नहीं, फंसा है पूरा राफेल

Congress spokesperson said

देहरादून: कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक की ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत तो आपने सुनी होगी। लेकिन, यहां दाढ़ी में तिनका नहीं, बल्कि पूरा राफेल ही फंसा हुआ है।

रागिनी नायक ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कहा कि राफेल डील भ्रष्टाचार का पर्याय बनता जा रहा है। रागिनी ने सरकार के साथ ही सीबीआई और ईडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कुछ सांठगांठ चल रही है।

राफेल डील के 5 बिंदुओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर 2018 को मॉरीशस की सरकार ने कुछ दस्तावेज भेजे थे। देश की सीमाओं पर बुरी नज़र पड़ी हुई है, लगातार घुसपैठ हो रही है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब मोदी सरकार ने राफेल डी 126 से घटाकर 36 की तो क्या इसके लिए वायुसेना से पूछा गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें