अचानक Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: कांग्रेस की संसदीय दल की प्रमुख राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार 24 मार्च, 2026 को अचानक उनकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मां की तबीयत खराब होने पर उनके बेटे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंचे।
अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत Sonia Gandhi Admitted to Hospital
फिलहाल डॉक्टरों की टीम अस्पताल में उनका इलाज कर रही है। उनकी स्वास्थ्य की जांच हो रही है। फिलहाल हॉस्पिटल की तरफ से अभी तक उनकी हेल्थ से जुड़ा बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:- Harish Rana Death:13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की इजाजत
पहले भी बिगड़ी थी तबीयत
बताते चलें कि इससे पहले भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी थी। जनवरी, 2026 में भी उनकी काफी हालत खराब थी। उस समय भी वो करीब छह दिनों तक गंगाराम अस्पताल में भर्ती थी। जहां उनका इलाज चला था। डिस्चार्ज के बाद उनके घर पर ही बाकी का इलाज चला था।
ये भी पढ़ें:- लॉकडाउन?, भारत में दोबारा होंगे कोरोना जैसे हालात!, PM Modi ने दी चेतावनी
क्या हो रहा है सोनिया गांधी को?
दरअसल,सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद 5 जनवरी, 2026 को रात के करीब 10 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रदूषण और ठंडे मौसम उन्हें ऐसा हुआ था। जांच में उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। बता दें कि 79 साल की सोनिया गांधी की खांसी की समस्या काफी पुरानी है।
ये भी पढ़ें:- खुला ज्योतिषाचार्य का चिट्ठा!, आस्था के नाम पर अफसरों की पत्नियों से रेप!, 58 अश्लील वीडियो से हड़कंप Ashok Kharat