खुला ज्योतिषाचार्य का चिट्ठा!, आस्था के नाम पर अफसरों की पत्नियों से रेप!, 58 अश्लील वीडियो से हड़कंप Ashok Kharat

Maharashtra Ashok Kharat Arrested Rape Extortion Case: खुद को ज्योतिषाचार्य बताकर नेताओं, कारोबारियों, अफसरों और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाले के पास 58 अश्लील वीडियो मिलने से हड़कंप मच गया। नासिक का पाखंड़ी ज्योतिषाचार्य अब गंभीर आपराधिक मामलों में धिर चुका है। खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाले अशोक खरात पर कई महिलाओं के साथ रेप करने का आरोप लगा है।
ना सिर्फ वो आस्था के नाम पर घिनौनी हरकत करता था बल्कि उनकी वीडियो भी बनाकर उन्हें ब्लैकमैल भी करता था। गिरफ्तारी के बाद टाइम के साथ-साथ उसके घिनौने खेल की परतें खुल रही हैं। रेप के साथ-साथ उसपर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप है। साथ ही उसके पास से 58 अश्लील वीडियो भी मिली है।

ज्योतिषाचार्य अशोक खरात का घिनौना खेल Maharashtra Ashok Kharat Arrested Rape Extortion Case
दरअसल सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में कथित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के खिलाफ 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। उसके खिलाफ दर्ज मामले के अनुसार उसने एक 35 साल की विवाहित महिला को नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार कुकर्म किया।
नासिक(Nashik ) क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी गई है।
ये भी पढ़ें:- लॉकडाउन?, भारत में दोबारा होंगे कोरोना जैसे हालात!, PM Modi ने दी चेतावनी

आस्था के नाम पर अफसरों की पत्नियों से रेप! Ashok Kharat Rape Extortion Case
खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ पर कई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप है। वो धार्मिक अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर ये घिनौनी हरकत करता था।

58 अश्लील वीडियो से हड़कंप
इस केस में 58 अश्लील वीडियो मिलने से भी हड़कंप मच गया। छापेमारी के समय अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से वीडियो बरामद किए गए। कहा जा रहा है कि ये वीडियोज कथित तौर पर महिलाओं और चर्चित चेहरों से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि इन वीडियो की फॉरेंसिक जांच चल रही है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आरोप साबित होने पर यौन शोषण के साथ ब्लैकमेलिंग रैकेट से जुड़ी धाराएं भी लग सकती है।
ये भी पढ़ें:- Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में ₹22 की बढ़ोतरी
150 से 200 करोड़ के बीच संपत्ति
पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख नकद मिले है। जांच में पता चला कि बीते 15 सालों में अशोक खरात ने भारी-भरकम संपत्ति बना ली है। पुलिस की माने तो कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ के बीच आंकी गई है।