National

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में ₹22 की बढ़ोतरी

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पहले से ही एलपीजी संकट देश में देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब भारत में पेट्रोल के दाम (Premium Petrol Price Rise) भी बढ़ गए है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल के दाम (Petrol Price Hike) बढ़ा दिए हैं। तो वहीं औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाला थोक डीजल करीब 22 रुपए प्रति लीटर मंहगा हो गया है।

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम

दरअसल 20 मार्च 2026 से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए है। खबरों की माने तो इस ईंधन पर प्रति लीटर 2 से 2.35 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। बीपीसीएल के स्पीड, एचपीसीएल के पॉवर और आईओसीएल के XP95 की कीमतें 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी हैं।

कच्चे तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल के पार

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में इसकी कीमत 103.92 रुपए प्रति लीटर हो गई है। तो वहीं पुणे में इसकी कीमत 113.77 रुपए हो गई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो ईरान में चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।

सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव ?

आपको बता दें कि ये बढ़ोतरी सिर्फ उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम पेट्रोल में हुई है। अगर आप रोजमर्रा के सफर के लिए गाड़ी में रेगुलर पेट्रोल भरवाते है तो इसका आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ओएसी ने ये साफ किया कि रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

क्‍या होता है प्रीमियम पेट्रोल ? Premium Petrol

प्रीमियम पेट्रोल में ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है। अमुमन ये नंबर 95 या उससे ऊपर होता है। तो वहीं नॉर्मल यानी रेगुलर वाले पेट्रोल में ऑक्टेन का नंबर 91 होता है। प्रीमियम पेट्रोल से गाड़िया स्मूथ और बेहतर परफॉर्म करती है।

बड़े शहरों में लगभग हर पेट्रोल पंप में ये प्रीमियम पेट्रोल मिलता है। ज्यादातर इसे स्पोर्ट्स बाइक, कार, टर्बो इंजन वाली गाड़ियां और हाई-परफॉर्मेंस कार मे भरवाते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें