आठ दिन बीत जाने के बाद भी उत्तरकाशी के सिलक्यारा में फंसे मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। मजदूरों की सलामती के लिए कांग्रेस ने राजधानी दून में पंचायती मंदिर में हवन किया।
सुरंग में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए कांग्रेस ने किया हवन
आठ दिन से बीत जाने के बाद भी उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल में 41 मजदूर फंसे हुए हैं। जिनकी सकुशल निकासी के लिए आज देहरादून स्थित पंचायती मंदिर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।
मजदूर जल्द आएं बाहर भगवान से करते हैं यही कामना
टनल में फंसे मजदूरों की कुशलता के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण मेहरा ने कहा कि हमारे जितने भी मजदूर भाई टनल के अंदर एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से फंसे हुए हैं वे जल्द बाहर आए हम भगवान से यही कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों को निकालने में इतना विलंब क्यों हो रहा है ? क्यों नहीं पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ?
करन माहरा ने टनल को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अब इतना समय बीत जाने के बाद टनल में फंसे मजदूर जिंदगी और मौत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब तक कुछ भी हल नहीं निकल पाया है। इसके साथ ही उन्होंने सिलक्यारा स्थित निर्माणाधीन टनल को लेकर भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेस्क्यू में देरी की है। उन्हें खुद नहीं पता कि क्या चल रहा है।