Dehradun News

देहरादून। कैंट क्षेत्र में समस्याओं का अंबार, कांग्रेस ने मेयर से की समाधान की मांग

देहरादून। देहरादून नगर निगम कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के पटेलनगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व मार्गों पर हो रही परेशानियों से मेयर को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी।

दुर्घटनाओं का खतरा बरकरार

इस दौरान अभिनव थापर ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पटेलनगर क्षेत्र के विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक एवं प्रेम सुख धाम चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। साथ ही कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लगभग 50 स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी मेयर को सौंपा गया।

ठोस कार्रवाई की रखी मांग

उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व स्थानों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें इन समस्याओं को गंभीरता से चिन्हित किया गया। उसी क्रम में आज नगर निगम स्तर पर विषय को उठाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने मेयर से मांग की कि चिन्हित स्थानों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर स्थापित किए जाएं तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, सौरभ शर्मा, पटेलनगर के वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें