Big News : दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई खत्म, कांग्रेस देशभर में तीन मुद्दों पर चलाएगी जन आंदोलन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई खत्म, कांग्रेस देशभर में तीन मुद्दों पर चलाएगी जन आंदोलन

Yogita Bisht
3 Min Read
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उपस्थिति में आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, एआईसीसी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई खत्म

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होंने संसद में उठाए जाने वाली तीन मांगों को प्रमुखता से रखते हुए इस पर पार्टी की रणनीति क्या होनी चाहिए पर सभी को दिशा-निर्देश दिए हैं।

  • 1- अडानी महाघोटाले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन किया जाए। क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और इसमें वित्तीय बाजार नियामक द्वारा भी गंभीर रूप से समझौता किए जाने की जानकारी मिली है।
  • 2- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराई जाए।
  • 3- भारत के संविधान के प्रति पूरी और सच्ची सम्मान की भावना – विशेष रूप से इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के संदर्भ में – शाब्दिक और वास्तविक रूप से होनी चाहिए।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश भर में तीनों मुद्दों पर चलाएगी जन आंदोलन

अगले कुछ हफ्तों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश भर में इन तीनों मुद्दों पर जन आंदोलन अभियान चलाएगी। इसके साथ ही बैठक में भारत सरकार से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर लक्षित हमलों को रोकने और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सद्भाव का जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने का आह्वान किया गया।

वायनाड के भूस्खलन को घोषित किया जाए राष्ट्रीय आपदा

बैठक में वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और अपनी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की राहुल गांधी की मांग को फिर से दोहराया गया। दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने देते हुए बताया कि बैठक में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित सभी प्रदेश अध्यक्षगण, महासचिव और प्रभारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।