Big NewsRahul Gandhi NewsRudraprayag News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केदारनाथ में किया रुद्राभिषेक, तीन दिवसीय दौरा हुआ संपन्न

राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही आज उनका केदारनाथ दौरा संपन्न हो गया है।

राहुल गांधी ने केदारनाथ में किया रुद्राभिषेक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पार बाबा केदार के द्वार पहुंचे थे। अपने दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी ने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। आज राहुल गांधी का तीन दिवसीय दौरे संपन्न हो गया है। इसके बाद वो देहरादून के लिए रवाना होकर वापस दिल्ली लौटेंगे।

भैरव मंदिर पहुंचकर चढ़ाए रोट

सोमवार को राहुल गांधी ने अचानक अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भैरव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा कर परंपरानुसार रोट भी चढ़ाए। बता दें कि भैरव को केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है की बाबा केदार के दर्शन के बाद भैरव मंदिर जाने से यात्रा सफल हो जाती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें