Big NewsDehradun NewsUttarakhand

सीएम धामी के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने किया म्यूजिक एल्बम लांच, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ऋषिकेश के पूर्व पार्षद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रवि कुमार जैन की म्यूजिक एल्बम का लॉन्चिंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ‘ शियु छ धामी ‘ एल्बम का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। उन्होंने बताया कि इस एल्बम में मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक साल के कार्यकाल में हुए घोटालों का जिक्र किया गया है।

सीएम के एक साल के कार्यकाल के घोटालों का है जिक्र: माहरा

कांग्रेस पार्टी ने म्यूजिक एल्बम को राज्य की अग्रणी आंदोलनकारी स्वर्गीय सुशीला बलूनी को समर्पित किया है। म्यूजिक लांच से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुशीला बलूनी कि तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस एक साल के कार्यकाल में कई घोटालों का जिक्र किया है। इसे भाषण में बताना बहुत मुश्किल है। ऐसे में रवि जैन ने इसे गीत के माध्यम से पूरे प्रदेश की पीड़ा को सुंदर ढंग से उजागर किया है।

एल्बम देखने के बाद जरूर खुलेगी जनता की आंखें: माहरा

माहरा ने कहा कि रवि जैन ने भाजपा के काले कारनामों को एक गाने में पिरोने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया की इस म्यूजिक एल्बम को देखने के बाद जनता की आंखें जरूर खुलेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की धामी सरकार ने जिस प्रकार राज्य आंदोलनकारी और युवाओं को छला है। उसका बदला जनता भाजपा से जरूर लेगी। माहरा ने बताया कि इस एल्बम में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, पटवारी भर्ती घोटाला, पेपर लीक, विधानसभा भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे गंभीर विषयों को उठाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें