UttarakhandBig News

कांग्रेस हाईकमान ने दी हरक सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय समन्वयक बनाया है।

हाईकमान ने दी हरक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव का समन्वयक नियुक्त किया है।

congress

दो और कांग्रेस नेताओं को मिल चुकी है जिम्मेदारी

बता दें इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का मुख्य ऑब्जर्व नियुक्त किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गोदियाल को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें