हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी ने हिंडनबर्ग के आरोप को निराधार बताया है। पार्टी ने कहा कि देश के खिलाफ आर्थिक साजिश रची जा रही है। हिंडनबर्ग वाले भारत विरोधी प्रोपेंगेंडा चलाते हैं। शेयर मार्केट को हिलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस और उनके टूलकिट को देश से नफरत है। कभी राफेल की चिट्ठी, कभी हिंडनबर्ग की, आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? देश की प्रगति को रोकने की साजिश हो रही है। ये आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। हिंडनबर्ग के आरोप निराधार हैं।
कांग्रेस के मन में पीएम के लिए घृणा
वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में एफडीआई रोकने की साजिश है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश में है। कांग्रेस को मोदी जी के पीएम बनने की पीड़ा है। कांग्रेस के मन में पीएम के लिए घृणा है। भारत के इंवेस्टर हिंडनबर्ग और कांग्रेस की मिलिभगत और सुनियोजित षडयंत्र को समझ गए हैं। ये भारत के स्टॉक मार्केट और छोटे निवेशक को बर्बाद करना चाहते हैं।
उन्होनें कहा कि हिंडनबर्ग में जोर्ज सोरोस का मुख्य इंवेस्टमेंट है, जो भारत के खिलाप प्रोपेगेंडा चलाते हैं। कांग्रेस बताए कि वो क्या चाहते हैं? मोदी से नफरत करते करते देश से नफरत करने लगी है। भारत का मार्केट खराब होगा तो छोटे निवेशक परेशान होंगे। टूलिकट वालों का भारत के विकास से मललब नहीं पर कांग्रेस को क्या हो गया।
कांग्रेस के पुराने नेता खामोश क्यों है?
उन्होनें आगे कहा कि कहीं से चिट मिल जाए और शुरु…कांग्रेस की राजनीति टूलकिट और चिट पर चल रही है। कभी राफेल की चिट तो कभी हिंडनबर्ग की चिट। कांग्रेस के पुराने नेता खामोश क्यों है? हिंडनबर्ग को नोटिस दिया गया है। सेबी ने हिंडनबर्ग को जुलाई में नोटिस दिया गया था पर हिंडनबर्ग ने जवाब की बजाए ये नया फ्रंट खोला। सेबी एक्ट में सुनवाई और अपील दोनों का प्रावधान है।
देश में आर्थिक अराजकता की कोशिश
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि उम्मीद करते हैं कि सत्ता से तीसरी बार बेदखल होने पर कांग्रेस, सहयोगी और किट संयम और शांति रखेंगे पर मोदी के खिलाफ इनके मन में घृणा है और मोदी को बेदखल करने की कोशिश हो रही है। देश को आर्थिक रुप से कमजोर करने की कोशिश हो रही है। देश में आर्थिक अराजकता और आर्थिक अस्थिरता की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं राहुल गांधी ने भी सेबी और केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होनें कहा था कि सेबी चीफ पर रिपोर्ट में बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। इससे सेबी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची हैं। सेबी चीफ का अब तक इस्तीफा क्यों नहीं हुआ? राहुल ने कहा कि निवेशकों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा।