Big NewsAlmora News

कांग्रेस ने इस पदाधिकारी को किया पार्टी से निष्काषित, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह रावत को निष्क्रियता के चलते पार्टी से निष्काषित कर दिया है। जिसके बाद रानीखेत में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपक किरौला को सौंपी है।

रानीखेत के जिला अध्यक्ष को पद से हटाया

प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नारायण सिंह रावत पिछले लम्बे समय से पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रमों में कोई रूचि नहीं ले रहे थे। जिसके चलते रानीखेत में पार्टी संगठन की गतिविधियां लगभग शून्य हो चुकी थी।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मामले का संज्ञान लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केन्द्रीय नेतृत्व से वार्ता के बाद तक्काल प्रभाव से नारायण को पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। रावत को पद से हटाने के बाद दीपक किरौला को नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें