Dehradun NewsHighlight

कांग्रेस ने मनाई शहीद रविन्द्र सिंह की जयंती, बोले हर साल किया जाएगा जयंती कार्यक्रम

देहरादून नगर निगम के रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 56 क्षेत्र स्थित नेहरू कालोनी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीद स्वर्गीय रविन्द्र सिंह रावत (पोलू भाई) की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी के नेतृत्व में शहीद पोलू के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कांग्रेस ने मनाई शहीद रविन्द्र सिंह की जयंती

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने शहीद पोलू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड राज्य 42 शहादतों और अनगिनत संघर्षों का परिणाम है. आज हम अपने राज्य को बचाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी ने शहीद पोलू के योगदान को याद करते हुए उनके स्मारक के निर्माण और उनकी जयंती के आयोजन के महत्व को बताया.

हर साल किया जाएगा जयंती कार्यक्रम : कांग्रेस

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने इस मौके पर अमित भंडारी के प्रयासों की सरहाना कर कहा कि पोलू भाई की जयंती के अवसर पर हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. ताकि आने वाली पीढ़ियों को राज्य आंदोलन के शहीदों के बलिदान का पता चल सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें