राजधानी Dehradun smart city के कामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। गुरूवार को कांग्रेस देहरादून के स्मार्ट सिटी मुख्यालय पर पहुंची। जहां पर उन्होंने मुख्यालय के सामने बैठकर धरना दिया।
Smart city मुख्यालय के सामने बैठकर कांग्रेस ने दिया धरना
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष Jaswinder Singh के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी Dehradun smart city मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्मार्ट सिटी मुख्यालय के सामने बैठकर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल उठाए।
स्मार्ट सिटी के कार्यों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमने पहले भी सरकार से और जिला प्रशासन से ये निवेदन किया था कि बरसात से पहले स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूरा कर लिया जाए। लेकिन सरकार और अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे
कांग्रेस महानगर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब स्थिति ये है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कहीं सीवर लाइन खोद दी जा रही है। कहीं पाइपलाइन खोद दी जा रही है। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। जिससे आए दिन राजधानी में दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।
चोटिल लोगों को मिले मुआवजा
गोगी ने कहा कि हमारा कहना है कि सरकार एक शिकायत पेटिका भी लगाए। जिससे smart city के कार्यों की वजह से चोटिल हो गए लोगों को सरकार और जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा भी मिल सके।
इसके साथ ही गोगी ने कहा कि हम जिला प्रशासन से और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से एक बार फिर निवेदन करते हैं कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि भविष्य में और कोई बड़ी दुर्घटना ना हो। अगर समय से कार्य पूरे नहीं किए गए तो कांग्रेस आगे उग्र प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री आवास का घेराव और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव भी करेगी।