Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : श्रद्धालुओं की शिकायत का तत्काल लिया जाए संज्ञान, CS ने दिए निर्देश

चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले और यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अब धामी सरकार एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन किए गए वाहनों को भेजा जाएगा वापस

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक करने और बिना रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन की बसों एवं गाड़ियों के यात्रामार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन की बसों व गाड़ियों को तत्काल रोकने और वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जगह-जगह पर स्थापित चेक पॉइंट्स पर चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा जाएगा।

शिकायत पर लिया जाए तत्काल संज्ञान : CS

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने मोबाइल पर मिली किसी भी श्रद्धालु की शिकायत पर तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने मोबाइल 24 घण्टे खुले रखने और यात्रा से सम्बन्धित शिकायतों को सुनने के कड़े निर्देश जारी किए। सीएस ने कहा है कि प्रभारी सचिव द्वारा सचिवालय से ही जिला प्रशासन और जिलाधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी और सचिवालय एवं जिला प्रशासन के बिच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

यात्रामार्ग पर हो चारों धामों के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह स्थापित हॉल्डिंग प्लेस पर सभी आवश्यक सुविधाएं एवं धामों के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विशेषकर ऋषिकेश नगर निगम को अपने हॉल्डिंग प्लेस में यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएस ने स्वास्थ्य विभाग को 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस करने के सख्त निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें