Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश आपदा में मृतक आश्रितों को दी मुआवजा राशि, प्रेमचंद अग्रवाल ने सौंपे चेक

ऋषिकेश आपदा में मृतक आश्रितों को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक साहयता के चेक सौंपे हैं।

मृतक आश्रितों को दी मुआवजा राशि

बता दें बीते अगस्त को हुई भारी बारिश की चपेट में आकर ऋषिकेश के एक युवक की मौत हो गई थी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते दीपक पंवार निवासी माया मार्किट गुमानीवाला अपनी स्कूटी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था।

कैबिनेट मंत्री ने सौंपे चार लाख के चेक

दुधुपानी स्थित शिव मंदिर के पास गड्ढे में दीपक की स्कूटी जा गिरी। जिससे दीपक पानी के बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई। इसी तरह आपदा में बहे एक और ऋषिकेश निवासी के परिजनों को भी चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक सौंपे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें