Uttarkashi NewsBig News

श्रमिकों को कंपनी देगी दो-दो लाख रुपए, रेस्क्यू में लगे कर्मचारियों को मिलेगा दो माह का वेतन बोनस

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को 17 दिनों बाद सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरंग का निर्माण कर रही नवयुग कंपनी ने सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही बचाव अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा।

श्रमिकों को दो-दो लाख रुपए देना की घोषणा

जानकारी के अनुसार सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। RVNL की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है। वहां के अधिकारी भी रेस्क्यू अभियान में जुटे थे।

कर्मचारियों को मिलेगा दो माह का वेतन बोनस

रेस्क्यू अभियान के सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही रेस्क्यू दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा।

श्रमिकों दो दिया दो महीने का अवकाश

ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। जबकि सुरंग में फंसे हुए 41 मजदूरों को दो महीने तक का सवेतन अवकाश मिलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें