Govt job alert 2023: युवाओं के लिए अच्छी खुशखबरी है। जल्द ही Ukssc उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही प्रदेश में पांच नई भर्तियां निकालने वाला है। इन पांच भर्तियों में 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है।
जल्द ही स्नातक स्तरीय पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग
प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Uksssc (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) जल्द ही पांच स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां निकालने वाला है। जिसके तहत 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इन भर्तियों का कैलेंडर इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा।
युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मिलेगा मौका
जल्द ही इन भर्तियों से प्रदेश के युवाओं को 1400 से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। बता दें कि पिछले साल आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हो गए थे।
जिसके बाद आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। जिसके बाद सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को 23 समूह-ग की भर्तियां सौंप दी थी।
कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से कराई जाएंगी भर्तियां
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पेपर लीक मामले के बीच ही करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले जिनके अध्ययन के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नई भर्तियों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कैलेंडर जारी करने के बाद उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।
इन विभागों में होगी भर्ती
प्रदेश में सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों पर, स्नातक स्तरीय भर्ती के 200 पदों पर, कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती के 293 पदों पर, एलटी भर्ती के 800 पदों पर और प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती के 150 पर भर्ती होगी।