बड़ा विमान हादसा!, उड़ान भरते ही सेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 66 की मौत, 125 थे सवार

Colombian Military Plane Crash: कोलंबिया में बीते दिन सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 24 मार्च को सेना के जवानों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में करीब 125 लोग सवार थे। जिसमें से अब कईयों की मौत की पुष्टि हो गई है। इस हादसे में 66 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। मरने वालों और घायल लोगों के आंकड़े बढ़ भी सकते है।

कोलंबिया में उड़ान भरते ही सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त Colombian Military Plane Crash
दरअसल ये हादसा कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में हुआ। ये कोलंबियाई वायु सेना के इतिहास में सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी। अभी भी दुर्घटना के मलबा और राख के बीच दर्जनों लोग दबे पड़े है। टुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने मीडिया से बातचीत के दौरान 66 लोगों के मारे जाने, कईयों के घायल होने और 21 लोगों के लापता होने की पुष्टि की हैं।
ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर!, लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, क्या है मौजूदा स्थिति? – Helicopter Crash
विमान हादसा: अब तक 66 की मौत, 125 थे सवार
दुर्घटना के बारे में कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी कि ये दुर्घटना तब हुई, जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था।
ये भी पढ़ें:- Gold Rate Today: सोना-चांदी में हाहाकार! आज भी भर-भराकर गिरे दाम
कब और कैसे हुई दुर्घटना?
माना जा रहा है कि विमान उड़ान भरते समय रनवे के आखिर के पास किसी चीज से टकरा गया। विमान जब निचे गिर रहा था। तभी उसका एक पंख पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई। जिससे उसमें रखे कुछ विस्फोटक उपकरण फट गए। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी तैर रहा है।