बड़ी खबर!, लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, क्या है मौजूदा स्थिति? – Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक हादसा हो गया। खोतांग जिला में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। दरअसल काठमांडू से हेलीकॉप्टर एक शव लेकर आ रहा था। ऐसे में लैंडिग के दौरान वो खेत में उतर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ गया। जिससे वो क्रैश हो गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि इसमें किसी की भी जान-मान की हानी नहीं हुई।
लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश Nepal Helicopter Crash
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के बाद तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के भी मरने की खबर नहीं है। बताते चलें कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हैलीकॉप्टर उड़ते है। सही हवाई पट्टी ना होने की वजह से अक्सर हैलीकॉप्टर की लैडिंग छोटे खेतों या फिर खुले इलाकों में होती है। जो खतरे को बढ़ा देता है।
हादसे के कारणों की जांच हो रही
फिलहाल हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। शुरुआती जांच में खराब मौसम, तकनीकी दिक्कत या लैंडिंग के दौरान गलती इस हादसे की वजह मानी जा रही है।