
Gold-Silver Rate Today : कई दिनों से सोने-चांदी के दामों में हाहाकार मची हुई है। ऐसे में आज भी आज भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी सोना (Gold Rate Today) और चांदी के दाम गिरते नजर आए।
Comex से लेकर MCX सभी में इन कीमती धातुओं में भारी गिरावट(Gold-Silver Crash ) देखने को मिली है। गिरावट का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि चांदी ऑल टाइम हाई से करीब 2.06 लाख सस्ती हो गई है।
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में हाहाकार!
दरअसल ये कीमती धातुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद और भी ज्यादा भर भराकर गिर रही है। दरअसल ट्रंप ने ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिनों के लिए टाल दिया। इसी ऐलान के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार यानी आज चांदी में करीब 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
अपने पिछले बंद की तुलना में चांदी 11,000 रुपये और सस्ती हो गई है। ताजा भाव की बात करें तो अपने ऑल टाइम हाई से 1 Kg Silver Price 2.06 लाख से ज्यादा सस्ती हो गई है। चांदी के साथ सोने में भी गिरावट का दौर जारी है। आज यानी मंगलवार को सोना करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है।
ये भी पढ़ें:- Gold Price Today: सोने पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, युद्ध के बीच खरीदने का सुनहरा मौका
आज भी सोने की कीमत में भारी गिरावट Gold Rate Today
सोने का भी हाल चांदी जैसा ही है। MCX Gold Rate की बात करें तो मंगलवार को सोने के भाव में 2,576 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली।
सोमवार को तेज गिरावट के बाद सोने ने रिकवरी की और 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,39,260 रुपए पर बंद हुआ। आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,684 रुपए प्रति 10 ग्राम(Gold Rate Today) चल रही है। बताते चलें कि 29 जनवरी को सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था।
खुलते ही धड़ाम हुआ चांदी का भाव Silver Rate Today
बात करें चांदी की तो बीते दिन चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई थी। हालांकि गिरावट के बाद बीते कारोबारी दिन के अंत तक इसने रिकवरी भी कर ली थी। सोमवार को MCX Silver Price 2,25,167 रुपए पर क्लोज हुआ। तो वहीं आज मंगलवार को चांदी 11,605 सस्ती होकर 2,13,562 रुपए पर ओपन हुई। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को चांदी पहली बार 4 लाख के पार निकलर अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपए प्रति किलो के लेवल पर पहुंची थी। जिसके बाद सिल्वर क्रैश (Silver Price Crash) होता चला गया।
विदेश में भी सोना-चांदी में गिरावट का दौर जारी Gold-Silver Crash
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने में करीब 2 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। जिससे सोना 4317 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) पर आ गया। तो वहीं चांदी भी गिरकर 66.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती नजर आई।