
Gold Price Today: मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते सोना (Gold) भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। जी, हां खाड़ी देशों में सोना भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। खासकर दुबई में सोना कम कीमतों में बेचा जा रहा है।
Gold Price Today: युद्ध के बीच भारी डिस्काउंट में मिल रहा सोना!
दुबई में सोने की खरीदारी पर डिस्काउंड मिल रहा है। जिसने सभी का ध्यान खींचा। अक्सर सोना दुबई में भारत से सस्ता होता है। अब जब इजरायल-ईरान के बीच युद्ध चल रहा है तो ये और भी सस्ता हो गया है। दरअसल युद्ध की वजह से सोने की शिपमेंट पर असर पड़ा है। जिसके चलते वहां के ज्वेलर्स वॉर के चलते भारी मात्रा में डिस्काउंट दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, युद्ध के बीच भी बड़ी गिरावट, जानें रेट
दुबई में सोने पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट Dubai Gold Price Today
युद्ध से जुड़ी रुकावटों के कारण ही दुबई में सोने पर प्रति औंस लगभग 10 से 12 डॉलर का डिस्काउंट मिल रहा है। वर्तमान की बात करें तो Comex पर 5,216.30 डॉलर प्रति औंस रेट (Gold Price Today) चल रहा है।
दुबई में सोना खरीदने जाते है भारतीय
दरअसल बहुत से ऐसे भारतीय है जो दुबई सिर्फ सोना खरीदने के लिए जाया करते थे। हालांकि ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वहां जाना काफी मुश्किल हो गया है। कुछ भारतीय है जो दुबई में फंसे हुए है। या फिर जो वहां पर है वो भारत में वापस आने की सोच रहे है तो ऐसी स्थिति में आप वहां से सोना लेकर आ सकते है। लेकिन सवाल ये है कि कितना सोना लेकर आया जा सकता है।
सोना भारत लेकर आने के है नियम
दरअसल आप जब भी कोई चीज विदेश से भारत लेकर आते है तो उसके कुछ नियम और कानून होते हैं। अगर आप या फिर आपके कोई जानने वाले दुबई से गोल्ड लाना चाहते हैं तो उसके लिए एक निश्चित मात्रा तय होती है। यानी की एक तय मात्रा में ही आप दुबई से गोल्ड ला सकते हैं।
दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय?
अगर आप दुबई से सोना भारत लाने की सोच रहे हैं तो भारतीय अधिकारी द्वारा कुछ कानून और टैक्स लगाए जाते है। इस साल सरकार ने बैगेज नियमों में बदलाव किया था। जिसके चलते बाहर विदेश से गोल्ड या फिर गोल्ड से बनी ज्वेलरी लाना आसान हो गया है।
न्यू बैगेज रूल्स 2026 के तहत, यात्रियों की ज्वेलरी पर पहले की वैल्यू लिमिट हटा दी गई है। लेकिन वजन लिमिट अभी भी जारी है। पहले सोना लाने की लिमिट, वजन और कीमत दोनों पर निर्भर करती थी। बता दें कि इसके बाद अब एक भारतीय महिला अपने साथ 40 ग्राम और पुरुष 20 ग्राम तक सोना ला सकता है।
पहले लिमिट में जुड़ा था वैल्यू कैप
पहले ये लिमिट एक वैल्यू कैप से जुड़ी थीं। यानी पुरुष यात्रियों के लिए 20 ग्राम, 50,000 रुपये तक की लिमिट तक और
महिला यात्रियों के लिए 40 ग्राम, 1 लाख रुपये तक की लिमिट तक। लेकिन अब यात्री बिना कीमत की परवाह किए बगैर वजन लिमिट के अंदर सोना ला सकते हैं।